Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

ewn24 news choice of himachal 07 Sep,2026 7:38 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए आयोजित होने वाले स्क्रिनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए e-Admit Card जारी कर दिए हैं।

    अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (hppsc.hp.gov.in) पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस/ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।

    परीक्षा की तिथियां एवं समय-सारणी


    असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत): 14 सितंबर 2026

    असिस्टेंट प्रोफेसर (लोक प्रशासन - Public Administration): 16 सितंबर 2026

    असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल - Geography): 18 सितंबर 2026

    परीक्षा का समय:


    पेपर-I: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

    पेपर-II: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

    महत्वपूर्ण निर्देश


    गेट बंद होने का समय: परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। यानी Paper-I के लिए सुबह 10:30 बजे तथा Paper-II के लिए दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    सहायता/पूछताछ: किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच टेलीफोन नंबर 0177-2624313/ 2629739 या टोल-फ्री नंबर 1800-180-800 पर संपर्क कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather