Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

ewn24 news choice of himachal 08 Sep,2026 8:00 pm


    सोलन। जिला सोलन में विधानसभा सोलन युवा कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरदास चौधरी ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिला सोलन प्रभारी मनीष भगनाल और डॉ. रंजीत वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

    बैठक को संबोधित करते हुए मनीष भगनाल और डॉ. रंजीत वर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं का आर्थिक शोषण कर रही है। 

    उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं, युवाओं पर लाठीचार्ज, किसानों की समस्याएं और जातिगत भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दे बेहद चिंताजनक हैं और देश का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

    solan-2.jpg 302.86 KB


    नेताओं ने कहा कि जिस तरह सोलन युवा कांग्रेस ने पूर्व में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, उत्तराखंड में राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में उग्र प्रदर्शन किए थे, उसी तरह आने वाले समय में भी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हितेश ठाकुर, महासचिव राशिद, सचिव राणा, रितिक, कुसुम, मानसी, सनम, विक्की, राहुल, अमित, सुनील, कपिल, शिवानी और नेहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather