Breaking News

  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी

दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 07 Sep,2026 9:13 pm


    कांगड़ा। विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले हिमाचल के युवाओं को अब अपना सपना पूरा करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित हिमालयन इंटरनेशनल एजेंसी एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है।

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से स्वीकृत (Approved by MEA) यह संस्था विदेशी भर्तियों और सेवाओं का संचालन करती है। हिमालयन इंटरनेशनल एजेंसी दुबई की कंपनी 'एमएस डेजर्ट ग्रुप' में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कांगड़ा में 8 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सीधे क्लाइंट इंटरव्यू का आयोजन करने जा रही है।

    इस भर्ती के तहत निर्माण और तकनीकी क्षेत्र के कामगारों की आवश्यकता है। उपलब्ध पदों में टाइल मेसन के लिए 1400 से 1700 AED, मेसन (ब्लॉक/पेविंग) के लिए 1200 से 1500 AED, इलेक्ट्रीशियन के लिए 1200 से 1500 AED, प्लंबर के लिए 1200 से 1500 AED, स्टील फिक्सर के लिए 1200 से 1500 AED और कारपेंटर के लिए 1200 से 1500 AED मासिक वेतन तय किया गया है।

    रोजगार की शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि पहले काम कर चुके (Return) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। कार्य समय रोजाना 9 घंटे का रहेगा 1 घंटा ब्रेक रहेगी और सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा।

    चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा मुफ्त आवास, यातायात और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जबकि अन्य लाभ यूएई के श्रम कानूनों के अनुसार दिए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए भारतीय अनुभव वाले उम्मीदवार भी मान्य हैं।

    इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने साथ संपर्क नंबर के साथ अपडेटेड सीवी, मूल पासपोर्ट व उसकी फोटोकॉपी, शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। इसके साथ ही पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

    यह इंटरव्यू 'हिमालयन इंटरनेशनल' के कार्यालय नंबर 2699, तीसरी मंजिल, न्यू बस स्टैंड के नजदीक, कांगड़ा (जिला कांगड़ा) में आयोजित होंगे। किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98055 27400, 98059 27400 या 98059 26400 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा himalayaninternationaljobs@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather