Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

ewn24 news choice of himachal 04 Sep,2026 1:32 pm


    शिक्षा और खेल में योगदान के लिए होंगे सम्मानित


    रेखा चंदेल/झंडूता। जिला बिलासपुर के शिक्षा और खेल जगत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। इस वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है।

    सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर के प्रसिद्ध कुश्ती कोच एवं परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी की हैंडबॉल कोच स्नेह लता शामिल हैं।

    दोनों ही शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। जगदीश कुमार ने कुश्ती के क्षेत्र में अपनी समर्पित सेवाओं से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। दूसरी ओर, स्नेह लता ने मोरसिंघी में हैंडबॉल नर्सरी के माध्यम से राज्य को कई प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी दी हैं, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

    शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में दिए गए इस अद्वितीय योगदान को देखते हुए ही दोनों का चयन इस राज्य स्तरीय सम्मान के लिए हुआ है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे बिलासपुर जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है तथा स्थानीय लोगों व सहकर्मियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather