Breaking News

  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी
  • HPRCA : सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें
  • दुबई की मशहूर ज्वैलरी कंपनी में नौकरी का मौका : 21 सितंबर को इंटरव्यू के लिए पहुंचें चंडीगढ़

रेवेन्यू रिकॉर्ड में बंगाली के स्थान पर बंगाला दर्ज, नहीं बन रहे SC सर्टिफिकेट, क्या मामला-पढ़ें खबर

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 2:19 pm


    विधानसभा में दी जानकारी


    शिमला।
    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की तहसील नालागढ़ के रख घनसोत के बंगाला जाति से संबंधित लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। जटिलताओं के चलते अभी बंगाला जाति को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने का सरकार का कोई विचार नहीं है।

    यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने मुहैया करवाई है।

    जानकारी दी है कि गांव रख घनसोत, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के अनुसूचित जाति समुदाय के अनेक पात्र व्यक्तियों को राजस्व अभिलेखों में उनकी जाति बंगाली के स्थान पर बंगाला दर्ज होने के कारण अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।

    सरकार द्वारा कुल 56 जातियों/उप जातियों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में अनुसूचित किया गया है। श्रेणी में क्रम संख्या 5 में में बंगाली जाति दर्ज है। बंगाला जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र तब तक जारी नहीं किया जा सकता जब तक कि संवैधानिक प्रकिया के माध्यम से इसे विशेष रूप से इस सूची में शामिल न किया जाए।

    उपायुक्त सोलन द्वारा बंगाली एंव बंगाला जाति की समानता या असमानता बारे मागदर्शन मांगा गया था जिस पर उन्हें अवगत करवाया गया कि अनुसूचित जाति की सूचि में क्रम संख्या 5 पर बंगाली जाति दर्ज है। अतः संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से बंगाला जाति को उपरोक्त सूचि में शामिल किए बिना इन्हें अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा सकता है।

    अनुसूचित जाति की सूची में संशोधन की कार्यप्रणाली को 15 जून 1999 को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक संबंधी केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमोदित किया गया था। 

    इस कार्यप्रणाली के अनुसार, अनुसूचित जाति की सूची में किसी जाति को शामिल करने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल है और इसके लिए संसद के दोनों सदनों के अनुमोदन की आवश्यकता होती है। अतः सरकार अभी बंगाला जाति को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने का विचार नहीं रखती है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather