Breaking News

  • लुधियाना की कंपनी लाई रोजगार का मौका : ITI बड़ोह में 10 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
  • सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
  • नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद

हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 06 Sep,2026 2:14 pm


    हमीरपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। सोहारू कंप्लैक्स हमीरपुर में संचालित किए जा रहे शिवाय रेस्तरां में मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, हैड शैफ, शैफ, सर्विस और हाउसकीपिंग के पदों सहित कुल 17 पदों पर भर्ती की जा रही है।

    इन पदों को भरने के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए डिग्रीधारक कम से कम 1-2 वर्ष का अनुभव रखने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को 2.16 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। 

    रिसेप्शनिस्ट के 3 पदों के लिए स्नातक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 1.44 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।

    सर्विस के 5 पदों के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमाधारक और 2-3 वर्ष का अनुभव रखने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को सालाना 1.80 लाख रुपये पैकेज मिलेगा। हैड शैफ के एक पद के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा या डिग्रीधारक तथा 3-4 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।

    चयनित उम्मीदवार को सालाना 3 लाख रुपये पैकेज मिलेगा। कांटिनेंटल, चाइनीज और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के तीन अलग-अलग शैफ के पदों के लिए भी डिप्लोमाधारक उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2.04 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया जाएगा। हाउसकीपिंग के 4 पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। इन्हें सालाना 1.44 लाख रुपये पैकेज दिया जाएगा।

    इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather