Breaking News

  • HPBose ने SOS पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम किया घोषित
  • नादौन में ब्यास नदी पर 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा रिवर फ्रंट
  • धर्मशाला में नाबार्ड की कार्यशाला, ENGAGE पोर्टल की दी जानकारी
  • कांगड़ा जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, पर बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
  • इम्पोर्ट परमिट के बिना मछली की बिक्री पर जुर्माना, 4 मामलों में वसूला जुर्माना
  • हिमाचल में शिक्षा विभाग करेगा सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया
  • मंडी में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी, SDM रहीं मुख्यातिथि
  • पहल : कांगड़ा एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज के बीच HRTC की टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू
  • नूरपुर के तहत घर में सोने के गहने आदि चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद
  • चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर बैन

हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं

ewn24news choice of himachal 07 Dec,2022 9:40 pm

    कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम 8 दिसंबर यानी कल आएंगे। सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय  जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।
    ऊना : बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

    बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के 6, हिन्दू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के 3-3, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1-1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 99 है।
    जमींदोज हो जाएगा शिमला ब्रिटिश कालीन थिएटर "रिवोली सिनेमा हॉल"

    हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं।  मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 प्रत्याशी, जबकि न्यूनतम प्रत्याशियों की श्रेणी में जिला चंबा का चुराह विधानसभा क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा मंडी जिला का द्रंग विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जहां मात्र तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता थे. जिनमें से 42,34,985, मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इस बार वर्ष 2017 के 75.57% के मुकाबले थोड़ा ज्यादा 75.72% है। इस बार 1,27, 287 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। इसके अलावा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु और आवश्यक सेवाओं वाले वोटरों में से भी 38,207 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।

    सर्विस पोस्टल बैलेट 33 फीसदी  ही पहुंचे है. बाकी 87 फीसदी पोस्टल बैलेट पहुंच गए है. यानि कुल मिलाकर 75 हज़ार पोस्टल बैलेट पहुंच चुके हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लोग चुनाव आयोग के पोर्टल पर परिणाम देख सकेंगे।


    चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather