Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

चंबा में नायब तहसीलदार ने 8 हजार में बेचा ईमान, पकड़ा भी गया

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 4:34 am

    चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में हजारों रुपए वेतन लेने वाले नायब तहसीलदार ने आठ हजार रुपए में अपना ईमान बेच दिया और पकड़ा भी गया। चंबा में विजिलेंस की टीम ने  नायब तहसीलदार पुखरी प्रमोद कुमार को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा है। आरोपी नायब तहसीलदार भूमि की म्यूटेशन के बदले  यह रिश्वत ले रहा था।

    HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल

    बता दें कि भगत सिंह पुत्र स्व. कन्हैया राम निवासी गांव काहलो उप तहसील पुखरी की शिकायत के बाद विजिलेंस ने कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके भूमि के कार्य को नायब तहसीलदार पुखरी टाल रहा है और 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद  विजिलेंस ने टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

    शिकायतकर्ता अपने काम के बदले अधिकारी को रिश्वत देने के लिए उसके कार्यालय गया, पर वहां उसने पैसे लेने से मना कर दिया।  उसे कार्यालय से बाहर पैसे देने को कहा। कार्यालय से छुट्टी करके जब नायब तहसीलदार पुखरी बाजार से करीब 50 मीटर दूरी पर पुखरी-माणी रोड पर पहुंचा तो उसने शिकायतकर्ता को बुलाकर उससे रिश्वत ली।
    कांगड़ा को टूरिस्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलिपोर्ट: सीएम सुक्खू

    इसी बीच विजिलेंस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

    विजिलेंस के एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में कार्रवाई अमल में लाई गई। मामला दर्ज कर विजिलेंस की टीम जांच में जुट गई है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather