शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर (स्कूल न्यू) राजनीति विज्ञान का पूर्ण घोषित किया है। इसमें एक पद एससी डब्ल्यूएफएफ का योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रहा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 3 फरवरी 2025 को 92 पदों का परिणाम घोषित किया था। 10 पदों का परिणाम लंबित सीडब्ल्यूपी संख्या 2700/2025, 3091/2025, 1120/2025, 15208/2025, 647/2025, 5155/2025, 856/2025, 610/2025 और 1741/2025 के कारण रोक दिया गया था।
अब उपरोक्त सीडब्ल्यूपी में हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में, आयोग लेक्चरर (स्कूल न्यू) राजनीति विज्ञान का पूर्ण परिणाम योग्यता के क्रम में घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने की है।