Breaking News

  • संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद ही विकास की असली कुंजी
  • ऊना : चरस की भारी खेप के साथ निजी बस में पकड़े मंडी निवासी महिला-पुरुष
  • नूरपुर : संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस में नई जान, कार्यकर्ताओं में दिखी जबरदस्त ऊर्जा
  • ऊना : बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार कार चालक फरार-घायल की गई जान
  • कांगड़ा : नशे के सामान के साथ पकड़े गए दो सगे भाई, केटीएम बाइक भी जब्त
  • कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती-8 से 12 दिसंबर तक इंटरव्यू
  • ITI और डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी : 600 पदों पर होगी भर्ती, 9 दिसंबर को साक्षात्कार
  • बद्दी की कंपनी आ रही चंबा : 9 और 10 दिसंबर को होंगे इंटरव्यू-पढ़ें डिटेल
  • जवाली : फोरलेन कंपनी के क्वार्टर में लगी आग, अंदर सो रहे युवक की गई जान
  • हिमाचल : शादी में चल रही थी नाटी तभी भरभराकर गिरी मकान की छत-कई घायल

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का शिमला में विरोध, सड़कों पर उतरे 'आप' कार्यकर्ता

ewn24news choice of himachal 27 Feb,2023 8:39 pm






    केंद्र सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप

    शिमला। दिल्ली में कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा आज देशभर में भाजपा मुख्यालयों के बाहर धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं।


    HRTC चालक पदों पर भर्ती : विभाग ने तय किए ये नियम, अप्लाई करने से पहले पढ़ें



    इसी कड़ी में राजधानी शिमला में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार देते हुए केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए।

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईमानदार लोगों को तंग करने का काम कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई है और गरीब बच्चों के सपने पूरे करने के लिए सिसोदिया काम कर रहे हैं।


    सोलन : चुन्नी का झूला बना फंदा, दम घुटने से मासूम की गई जान



    देशभर में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ता देख केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके ईमानदार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवा रही है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी भाजपा की हार हुई है जिसकी बौखलाहट में आम आदमी पार्टी के नेताओं को तंग किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसी के विरोध में आज देश भर में पार्टी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही है।

    [embed]
    [/embed]



    [embed]
    [/embed]











    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 












Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather