शिमला। भारत में 15 जुलाई से दो पहिया वाहन यानी स्कूटर, बाइक आदि पर टोल टैक्स लगाए जाने की पोस्टें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन पोस्टों में दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूले जाने की बात लिखी जा रही है।
वहीं, इस बारे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति स्पष्ट की है। एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट डालकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।
ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दो पहिया वाहन के लिए टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।