शिमला। हिमाचल प्रदेश में 20 जुलाई रात से 24 जुलाई, 2025 तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिलों में 21 और 22 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने दी है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून की गतिविधियों कमजोर रहीं हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। कहीं कहीं पर यह सामान्य या लगभग सामान्य रहा और राज्य भर में 21-36 डिग्री सेल्सिय के बीच रहा।