Breaking News

  • गड़बड़ी पर नजर : बिजली उपभोक्ता मौजूदा मीटर के साथ लगवा सकते हैं स्मार्ट मीटर
  • आने वाली पीढ़ी को खोखला कर देगा नशा, बरमाना स्कूल में छात्रों को किया जागरूक
  • Breaking : हिमाचल में JOA IT के 234 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
  • HPRCA ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • नूरपुर में चरस के साथ कुल्लू निवासी गिरफ्तार, जवाली में भी एक धरा
  • कांगड़ा जिला के इस विधानसभा क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए-सीएम का ऐलान
  • जम्मू कश्मीर : भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान
  • घुमारवीं के दकड़ी चौक में शौचालय या दफ्तर, 9 बजे खुलता और 5 बजे बंद-संडे को छुट्टी
  • कांगड़ा घाटी ट्रैक : चक्की पुल पर सफल ट्रायल के बाद पठानकोट से ट्रेन चलने को लेकर बड़ी अपडेट
  • सिरमौर में खनन माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन : ट्रैक्टर, डंपर, ट्राला समेत 39 वाहन जब्त

घुमारवीं में बेसहारा बैलों को डाली नकेल, नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान

ewn24 news choice of himachal 02 Sep,2025 7:02 pm


    वेटेरनरी हॉस्पिटल व प्रगति समाज सेवा समिति के सहयोग से किया कार्य


    रेखा चंदेल/झंडूता। बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र में गत दिनों में लगातार बेसहारा पशुओं द्वारा खासकर बैलों के द्वारा लोगों को घायल करने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे डर और नाराजगी का माहौल कई दिनों से बना हुआ है।

    इस समस्या के निजात के लिए नगर परिषद घुमारवीं ने वेटरनरी हॉस्पिटल व प्रगति समाज सेवा समिति के संयुक्त सहयोग से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मंगलवार को कुछ बेसहारा बैलों को पकड़ कर उनकी नसबंदी एवं निकेल डालने की कार्रवाई शुरू की गई।
    स्थानीय प्रगति सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने यह कार्य किया और इसमें अपनी भागीदारी निभाई। साथ ही नगर परिषद की इस पहल का स्वागत किया, क्योंकि समय रहते यह सराहनीय कदम उठाया गया।

    नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि नगर परिषद के क्षेत्र के जितने भी बेसहारा बैल हैं, उन्हें नकेल डाली जाएगी और सभी की नसबंदी करवाई जाएगी।

    यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा और इस शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए परिषद कठोर कदम उठा रही है।  उनका कहना है कि विभाग से भी इन पशुओं के लिए एक पशु शाला बनाने की मांग की गई है।

    रीता सहगल ने लोगों से अपील की है कि कृपया जब इन पशुओं को खाने को दिया जाता है, लोग अपनी तरफ से तो पुण्य का काम करते हैं पर वहां खुद भी बचें क्योंकि यह पशु आपको बहुत हानि पहुंचा सकते हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather