Breaking News

  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा

हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की तर्ज पर होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 12:46 pm



    विधानसभा के मानसून सत्र में दी जानकारी


    शिमला। हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की तर्ज पर  जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के 200 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ऊना के विधायक सतपाल सत्ती के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुहैया करवाई है।

     जानकारी दी गई कि कैबिनेट द्वारा इस श्रेणी में 200 पदों को सीधी भर्ती से भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पदों को स्वास्थ्य विभाग में  सहायक स्टाफ नर्सों (Assistant Staff Nurses) की भर्ती की तर्ज पर एक पृथक योजना (Separate Scheme) के माध्यम से भरा जाएगा। वर्तमान में इसके लिए नीति तैयार की जा रही है, जिसके पश्चात उक्त पदों को भर दिया जाएगा। 


    विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती 



    यह भी जानकारी दी है कि सरकार द्वारा कनिष्ठ कार्यालय सहायक (पुस्तकालय) के 100 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने हेतु अनुमति प्रदान की गई है,  जिनमें से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर को भेजे गए 78 पदों में से आयोग द्वारा

    06 जुलाई 2026 को घोषित परिणाम के आधार पर प्राप्त 77 उम्मीदवारों की सिफारिश सूची में से 71 उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश 03 अगस्त 2026 को जारी कर दिए गए हैं, जबकि उच्च योग्यता से जुड़ी अदालत में विचाराधीन याचिका के कारण उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 06 उम्मीदवारों के आदेश रोके गए हैं। 



    पौंग बांध विस्थापितों के बच्चों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की उच्च शिक्षा सहायता, जानें कैसे करें आवेदन  


    इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिक कोटे के 14 पद भर दिए गए हैं तथा शेष 01 पद पर प्रायोजित उम्मीदवार की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। खेल कोटे के सभी 03 पद भर दिए गए हैं और दिव्यांग कोटे के 04 पदों
    को चिन्हित करने की प्रक्रिया सरकार के समक्ष विचाराधीन है, जिसके पूर्ण होते ही उन्हें भी भर दिया जाएगा। 

    जानकारी दी गई कि पदों को भरना एक सतत् प्रक्रिया है। पदों की रिक्ति, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा बजटीय स्वीकृति के आधार पर 50 प्रतिशत बैचवाइज पदों को भरने के संबंध में भविष्य में नियमानुसार विचार किया जाएगा।



    HPBOSE का बड़ा फैसला : अब 9वीं और 11वीं में ही होगा बोर्ड रजिस्ट्रेशन, जानें नए नियम व फीस   




    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग) अधिसूचित पॉलिसी 6 नवंबर 2025 के अन्तर्गत असिस्टेंट स्टाफ नर्स की सेवाओं को लिया जा रहा है। 

    इनकी सेवा अवधि 5 वर्ष के लिए है, इस नीति के तहत तैनात सहायक स्टाफ नर्सों की सेवाओं को नियमित करने का प्रावधान नहीं है। हालांकि, जरूरत के अनुसार और सार्वजनकि हित को ध्यान में रखते हुए इनकी सेवा अवधि को भविष्य में बढ़ाने बारे सरकार विचार कर सकती है।



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather