Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

ewn24 news choice of himachal 24 Sep,2026 6:54 pm


    फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के सर्वे में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में मिला स्थान


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के एक सर्वेक्षण में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में शामिल किया गया है।

    सशक्त एवं प्रेरणादायक नेतृत्व, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में कार्यप्रणाली में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और सामुदायिक भागीदारी के बेहतरीन समावेश के लिए बलवीर सिंह को देश के टॉप-25 एसपी में चुना गया है।

    जिला हमीरपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली को जन केंद्रित बनाने, इसमें जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा टैक्नोलॉजी के समावेश के साथ दक्षता लाने के लिए बलवीर सिंह द्वारा किए गए प्रयास काफी सराहनीय रहे हैं।

    इसके अलावा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रेरित करने में भी बलवीर सिंह की बहुत बड़ी भूमिका रही है। एसपी बलवीर सिंह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगज़ीन की एक प्रति भी भेंट की।


    https://www.facebook.com/share/r/1UEiDJoZxm/


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather