शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में काली मिट्टी-बिथल राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर एक निजी बस पर पत्थर गिरने से 2 पर्यटकों की जान चली गई। मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं। हादसे में 15 लोग घायल हैं।
बता दें कि काली मिट्टी में एक निजी बस पर पहाड़ से पत्थर गिर गए। चिट्टानें गिरने से लक्ष्मी विरानी पुत्री रामचरण निवासी ग्राम जलगांव, महाराष्ट्र और बस में सवार एक नेपाली मूल की महिला की मृत्यु हो गई। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। कहां कि ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
सभी घायल यात्रियों को नज़दीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं। मैं सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।