कुल्लू। जिला कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला थाना मणिकर्ण का है।
13 मई 2026 को पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कसोल स्थित होटल पर्पल हाउस में कार्रवाई करते हुए होटल लीजर विरेन्द्र सिंह उर्फ विरेन (27 वर्ष) पुत्र रानू सिंह निवासी बदेहड़, डाकघर पट्टी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा तथा विवेक शर्मा (26 वर्ष) पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी कोटला, डाकघर मझेडवां, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 31.97 ग्राम Meth, 0.42 ग्राम MDMA, 0.25 ग्राम LSD पेपर स्ट्रिप्स तथा 12.23 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मणिकर्ण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20, 22 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
दूसरा मामला थाना भुंतर का है। 13 मई 2026 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान CH तेगुवेहड़ परिसर के गेट के अंदर निर्माणाधीन अस्पताल साइट पर जोगिन्द्र सिंह (36 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी गांव एवं डाकघर पिपलागे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में आरोपी के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।