Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष

ewn24 news choice of himachal 12 Oct,2026 6:48 pm


    रेखा चंदेल/झंडूता। दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। इस चुनाव प्रक्रिया के उपरांत समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से जगत राम को अध्यक्ष तथा जगदम्बा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।

    नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समिति के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी पूर्ण कर लिया गया है। नवनिर्वाचित सदस्यों में हंस राज नड्डा, नंद लाल ठाकुर,  हृदयाल सिंह चंदेल,  पवन कुमार और  रमेश चंद को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

    चुनाव संपन्न होने और नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों, समिति के सदस्यों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत राम, उपाध्यक्ष जगदम्बा सिंह एवं समस्त नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समिति के विकास, पारदर्शी संचालन और सदस्यों के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather