Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

घुमारवीं : भाजपा के अनशन में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, बोले-कांग्रेस की राजनीतिक दादागिरी नहीं होगी बर्दाश्त

ewn24 news choice of himachal 13 Sep,2026 3:03 pm


    रेखा चंदेल/घुमारवीं। बिलासपुर जिला के घुमारवीं में भाजपा के क्रमिक अनशन के छठे दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के संघर्ष को समर्थन दिया। क्रमिक अनशन के छठे दिन रविकांत ठाकुर, लकी चंदेल, मनीष ठाकुर, निखिल शर्मा और राकेश कुमार अनशन पर बैठे। 

    प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि जहां माफिया हावी है, वहां कार्रवाई नहीं होती, जबकि लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछने और शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। कांग्रेस की यह राजनीतिक दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बिंदल ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की शिकायतों को रद्दी की तरह कूड़ेदान में फेंका जा रहा है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बिना जांच-पड़ताल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

    प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनावी हार से कांग्रेस तिलमलाई हुई है और लोकतंत्र की आवाज दबाने में जुटी है। प्रदेश की 11 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा की जीत जनता के बदलते रुख का संकेत है। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं आएंगे। कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर जब तक नियमानुसार कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

    10 दिन से न्याय की मांग को लेकर धरना -अनशन : गर्ग


    पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं भाजपा पिछले 10 दिनों से क्रमिक धरना और अनशन कर न्याय की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन शुरू करना पड़ा।

    गर्ग ने आरोप लगाया कि शिकायतों पर कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।                        

    भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे तथा शिकायतों पर उचित कार्रवाई होने तक पीछे नहीं हटेंगे।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather