Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

धर्मशाला में मैराथन, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी, लोगों ने धावकों का बढ़ाया उत्साह

ewn24 news choice of himachal 25 Dec,2025 1:13 pm


    कांगड़ा कार्निवाल के तहत आयोजन 


    धर्मशाला। कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


    जवाली के समकेहड़ में गाड़ी से 100 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार


    इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने मैराथन धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल न केवल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि खेल एवं स्वास्थ्य से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।


    धर्मशाला में मैराथन, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी, लोगों ने धावकों का बढ़ाया उत्साह


    मैराथन के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन साई स्टेडियम से सर्किट हाउस,  कोतवाली बाजार, खनियारा, रक्कड, दाडी होते हुए वापस साई स्टेडियम में समाप्त हुई।मैराथन के दौरान धावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे रूट पर जगह-जगह शहरवासियों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आए धावकों ने भी भाग लिया, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली और कांगड़ा कार्निवाल की गरिमा और बढ़ी।

    इस अवसर  उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा,  मेयर नगर निगम मेयर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।




    Job Alert : नौकरी का सुनहरा मौका






    हरिपुर रोजमेरी पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन, क्रिसमस डे भी मनाया





    हरिपुर में दिनदहाड़े चोरी, मां नव दुर्गा मंदिर से दानपात्र उड़ा ले गए चोर



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather