Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

Job Alert : नौकरी का सुनहरा मौका, 8वीं पास युवा भी होंगे पात्र

ewn24 news choice of himachal 24 Dec,2025 6:06 pm


    ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्लांट  हेल्पर, प्रेस हेल्पर, फरनास हेल्पर, सुपरवाइजर, प्रेस ऑपरेटर, फरनास ऑपरेटर, टेबल ऑपरेटर, मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव, स्टोर कीपर और टूल/डाई ऑपरेटर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे।मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्री बसाल और देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड बसाल में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 26 दिसम्बर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।


    ऊना में 8वीं, 10वीं, 12वीं, एमबीए और स्नातक पास युवाओं के लिए नौकरी-इस दिन इंटरव्यू 



    जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि जीडीएच इंडस्ट्रीज बसाल में प्लांट हेल्पर के 10 पद, प्रेस हेल्पर के 25, फरनास हेल्पर के 15, सुपरवाइजर के 2, प्रेस ऑप्रेटर के 4, फरनास ऑप्रेटर के 2, टेबल ऑप्रेटर के 2 और टूल/डाई ऑप्रेटर के 5 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही, देवभूमि ग्लास प्रा. लि. में सेल्ज़ और मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के 3 पद और स्टोर कीपर का 1 पद भरा जाएगा।


    बिलासपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में नशे के खिलाफ जगाई अलख


    उन्होंने बताया कि प्लांट हेल्पर, प्रेस हेल्पर और फरनास हेल्पर के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं तथा प्रेस ऑप्रेटर, फरनास ऑप्रेटर, टेबल ऑप्रेटर एवं टूल/डाई ऑप्रेटर पदों के लिए 10वीं निर्धारित की गई है। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा वेतन सरकारी मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। इसके अलावा सुपरवाइजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और स्नातक, 1 से 3 वर्ष का अनुभव और आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

    सेल्ज़ एंड मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए, 2 से 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष तथा वेतन 20 से 25 हज़ार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्टोर कीपर पद के लिए स्नातक, 2 से 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष और 15 से 18 हज़ार रुपये वेतन दिया जाएगा।अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र, बायोडाटा व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98050-54957 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।





    हरिपुर रोजमेरी पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन, क्रिसमस डे भी मनाया





    हरिपुर में दिनदहाड़े चोरी, मां नव दुर्गा मंदिर से दानपात्र उड़ा ले गए चोर






    कांगड़ा : दसवीं पास को नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के भरे जा रहे 600 पद



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather