Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज

ewn24 news choice of himachal 07 Sep,2026 7:19 pm


    विधायक मलेंद्र राजन ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के शिक्षा खंड इंदौरा में इन दिनों खेल प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लदौड़ी में अंडर-19 छात्राओं की जोनल व खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का धूमधाम और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। इन प्रतियोगिताओं में दर्जनों स्कूलों की सैकड़ों छात्राएं विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखा रही हैं।

    डाह-कुल्हाड़ा में विधायक मलेंद्र राजन ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ


    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 28 विद्यालयों की लगभग 280 छात्राएं भाग ले रही हैं। शुभारंभ के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

    खेलों से होता है सर्वांगीण विकास


    खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए जीवन में सफलता हासिल करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे जीवन-मूल्य सीखने को मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने डाह-कुल्हाड़ा की क्लासिकल गायिका सुनंधा शर्मा की प्रतिभा की भी विशेष रूप से सराहना की।

    शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए बड़े ऐलान


    विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन विद्यालयों—जीएसएसएस इंदौरा, गंगथ और ठाकुरद्वारा को सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध किया गया है।

    डाह-कुल्हाड़ा स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 4 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं, जबकि चालू वित्त वर्ष में नए भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    विधायक ने अपने ऐच्छिक कोष से प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 21 हजार रुपये तथा डाह-कुल्हाड़ा स्कूल की अंडर-14 विजेता खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। विद्यालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया गया।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक (SP) नूरपुर इल्मा अफरोज ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विधायक और एसपी दोनों ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और इंदौरा को 'चिट्टा मुक्त' बनाने के लिए युवाओं का सहयोग अति आवश्यक है।

    लदौड़ी स्कूल में 33 स्कूलों की 300 छात्राएं दिखा रही हैं दम


    दूसरी ओर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लदौड़ी में तीन दिवसीय (6 से 8 सितंबर) जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में 33 स्कूलों की करीब 300 छात्राएं भाग ले रही हैं।

    लदौड़ी में बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और चेस जैसी स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कबड्डी और खो-खो में छात्राओं की फुर्ती और टीम वर्क देखने लायक है।

    प्रधानाचार्य अतुल नाग ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन और खिलाड़ियों के रहने-खाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

    इन कार्यक्रमों के दौरान डीएसपी संजीव यादव, एसडीओ पीडब्ल्यूडी राजीव, एसडीओ विद्युत शंकर दयाल, प्रधानाचार्य लाल हुसैन, भूपाल कटोच, कुलदीप शर्मा, मनोहर सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, खेल प्रभारी और स्थानीय निवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather