ऋषि महाजन/नूरपुर। चंबा से ऊना रूट पर जा रही निजी देवी दर्शन बस रविवार करीब 11 बजे नूरपुर के नियाजपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आने के चलते यह हादसा हुआ। हादसे में करीब 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इसमें चंबा जिला के 19, कांगड़ा के 7 और ऊना जिला के दो लोग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक सहित चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अमित कुमार (26), पुत्र राजेश कुमार, निवासी जौह, तहसील घनारी, जिला ऊना
ऊषा रानी (68), पत्नी हरी सिंह, निवासी बासा वजीरा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा
भावना देवी (27), पत्नी नरेश सिंह, निवासी जनेरा, डाकघर खज्जन, तहसील नूरपुर
ज्योति डोगरा (45), पत्नी रविंद्र डोगरा, निवासी सदवां, तहसील नूरपुर
निर्मला कुमारी (35), पत्नी हेमराज, निवासी मटेना, डाकघर किरी, जिला चंबा
शविन्द्र सिंह (47), पुत्र भगत राम, निवासी करडवेही, डाकघर राजेरा, जिला चंबा
शरवीन (28), पुत्र सुच्चा लाल, निवासी कोटी, जिला चंबा
रघुवीर सिंह (45), पुत्र कारो राम, निवासी चौगान, तहसील नूरपुर
संजीव कुमार (34), पुत्र रूमालो राम, निवासी कमलाहडी, जिला चंबा
नितिन कुमार (7), पुत्र बॉवी कुमार, निवासी साहु, जिला चंबा
बॉवी कुमार (36), पुत्र भगत राम, निवासी साहु, जिला चंबा
जीवन सिंह (43), पुत्र प्रहलाद, निवासी युड, जिला चंबा
गुड्डो देवी (55), पत्नी मदन लाल, निवासी बाथरी, जिला चंबा
पिंकी देवी (32), पत्नी अजेश कुमार, निवासी पलेही, डाकघर चकलू, जिला चंबा
कुमारी मानवी (8), पुत्री अजेश कुमार, निवासी पलेही, जिला चंबा
सिया (2), पुत्री अजेश कुमार, निवासी पलेही, जिला चंबा
शिव कुमार (38), पुत्र कर्म सिंह, निवासी वैली, तहसील बनीखेत, जिला चंबा
पियुशिका (19), पुत्री सुरिंद्र कुमार, निवासी चरुडी, डाकघर सुखार, तहसील नूरपुर
कनिका (24), पुत्री प्रेम चंद, निवासी गोली (वाथडी), तहसील डलहौजी, जिला चंबा
मिलाप चंद (3), पुत्र किशन चंद, निवासी देलग, डाकघर कुड्डी, तहसील चुवाड़ी, जिला चंबा
नैन्सी (18), पुत्री नीरज कुमार, वार्ड नं. 03, नूरपुर
अजेश कुमार (49), पुत्र हेम सिंह, निवासी पलेही, जिला चंबा
निर्मला देवी (31), पत्नी बॉबी, निवासी साहू, तहसील चंबा
प्रवीण कुमार (28), पुत्र चैन सिंह, निवासी जौका, डाकघर कदला, जिला चंबा
मनजीत सिंह (चालक), निवासी ऊना
पिहू (11), पुत्री अजेश कुमार, निवासी पलेही, जिला चंबा
संगीता देवी (43), पत्नी नीरज कुमार, निवासी वार्ड नं. 03, नूरपुर
नितिका (24), पुत्री किशन चंद, निवासी घरोला, डाकघर बाथडी, तहसील डलहौजी, जिला चंबा