शिमला। हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 जुलाई 2026 को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 9 जुलाई की अपडेट के अनुसार आज यानी 9 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
हफ्ते के बाकी दिन अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अपडेट के अनुसार 10 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर व 11 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। 12 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व 13 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है।
8 जुलाई को भुंतर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
हिमाचल प्रदेश में इस माह सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश हुई है। किन्नौर में 150, चंबा में 72, कुल्लू में 44, सोलन में 37, ऊना में 30, शिमला में 25, सिरमौर में 17, कांगड़ा में 13, लाहौल स्पीति में 6 और मंडी में 5 फीसदी अधिक मेघ बरसे हैं। बिलासपुर में 25 और हमीरपुर में 23 फीसदी कम बारिश हुई है।