शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। बजट भाषण की शुरुआत में ही सदन में विपक्ष ने हंगामा कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
इसके चलते बजट भाषण में व्यवधान पड़ गया और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को बजट भाषण रोकना पड़ा।
बता दें कि बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आरडीजी के मामले पर बोल रहे थे और कहा कि भाजपा ने साथ नहीं दिया। इस दौरान विपक्ष को एक शब्द पर आपत्ति हो गई। इसको लेकर विपक्ष ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उस शब्द को कार्यवाही से हटा दिया। शब्द हटाने की रुलिंग के बाद भी विपक्ष हंगामा करता रहा। काफी देर बाद बजट भाषण दोबारा शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने एक शेर के साथ दोबारा बजट भाषण शुरू किया।