शिमला। हिमाचल में 150 और स्कूल सीबीएसई (CBSE) होंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 150 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में किया।
उन्होंने कहा कि अभी सीबीएसई (CBSE) स्कूलों की संख्या 150 हो गई है। ऐसे स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह स्कूल इस वर्ष क्रियाशील हो जाएंगे। स्कूलों में पद भरने की प्रक्रिया शुरू है। विशेष अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर के पद भी भरे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यूजी कोर्स (बीए, बीएससी बीकॉम) में सेमेस्टर सिस्टम की भी घोषणा भी की है। टायर वन कॉलेजों में विदेशी भाषाओं की पढ़ाई भी होगी। इसके अलावा हरिपुर गुलेर में फाइन आर्ट कॉलेज खोलने का भी ऐलान किया।
75 से कम संख्या वाले कॉलेजों के विद्यार्थी अगर जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिला लेंगे, तो उन्हें हर महीने 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।