Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर : 24 घंटे में ध्वस्त हुए 6 मकान, 7 अन्य मकानों को भी भारी क्षति

ewn24 news choice of himachal 01 Sep,2025 6:04 pm


    बेघर हुए गांव चबूतरा खास के 5 परिवारों के लिए स्थापित किया राहत शिविर


    हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सभी क्षेत्रों में दो दिन से जारी बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 6 मकान और 15 गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, जबकि 7 अन्य मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है।

    डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल के गांव चबूतरा खास में रविवार को जमीन धंसने के कारण 5 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इनमें तीन पक्के मकान और दो कच्चे मकान शामिल हैं। इनके अलावा गौशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं और खतरे की जद में आए गांव के अन्य मकानों को भी खाली करवाया गया है।


    शिमला जिला में बारिश से तबाही : आपदा में बाप-बेटी सहित चार लोगों ने गंवाई जान  


    डीसी ने बताया कि चबूतरा खास में नरोत्तम दास, सुमन और सुनील कुमार के पक्के मकान ध्वस्त हुए हैं। जबकि, बैंशी राम और केवल कृष्ण के कच्चे मकान भी जमीनदोज हो गए हैं।

    इन पांचों परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है तथा बेघर लोगों के लिए राहत शिविर स्थापित किया गया है, जहां उनके भोजन की व्यवस्था की गई है तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला की निगरानी में सभी प्रबंध किए गए हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि उपतहसील कांगू के गांव डोहग में भी मोहम्मद अनवर का एक कच्चा मकान ध्वस्त हुआ है।

    डीसी ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए डीडीएमए के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) के अलावा उपमंडल स्तर पर भी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को नुक्सान की तत्काल रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।


    द्रंग : आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जा रहे पद, 4 अक्टूबर तक करें आवेदन 

     


    उन्होंने बताया कि इस मॉनसून सीजन में जिला में नुक्सान का अभी तक का कुल आंकड़ा 184 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 89.61 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 85.40 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.67 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.79 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित की है।


    जोगिन्दर नगर : इंडेन गैस एजेंसी का सितंबर का रूट चार्ट जारी, कब आएगी गाड़ी देखें 

     

    42 कच्चे मकान और 4 पक्का मकान ध्वस्त होने से लगभग 1.31 करोड़ रुपये के नुक्सान का अनुमान है। 245 अन्य कच्चे मकानों और 17 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे 1.49 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। 33 अन्य भवनों को भी लगभग 12.82 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जिले भर में 122 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 1.10 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। 313 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 1.45 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है।  

    डीसी ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे नदी-नालों के पास न जाएं। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं। खराब मौसम में पेड़ांे के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क करें।ा


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 







    विधायक रणबीर सिंह निक्का ने किया पक्का टियाला का दौरा, प्रभावित परिवारों से मिले





    इंदौरा : आपदा में चप्पल पहन और घुटनों तक पेंट मोड़कर खुद मोर्चे पर डटे एसडीएम साहब



    सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 31 अगस्त तक करवा लें ई-केवाईसी





    धर्मशाला : मनूनी खड्ड में फंसी थी गाय, 72 घंटे के बाद सुरक्षित रेस्क्यू, देखें वीडियो




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather