हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शनिवार को ट्रेनी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (चिकित्सा) Trainee Trained Graduate Teacher (Medical) (पोस्ट कोड 25003) के 169 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।
यह परीक्षा 15.12.2025 से 17.12.2025 तक आयोजित की गई थी। इसका परिणाम योग्यता (मेरिट) के आधार पर तैयार किया गया है। परिणाम HPRCA, हमीरपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। http://www.hprea.hp.gov.in
TGT (Medical) के इन पदों के लिए कुल 12,866 आवेदन प्राप्त हुए थे और उन सभी को अनंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11,065 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि 1,801 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर, 502 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जो दिनांक 02.03.2026 से 07.03.2026 तक आयोजित की गई थी।
आयोग ने ट्रेनी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (मेडिकल) पोस्ट कोड: 25003 के 166 पदों के परिणाम संकलित कर लिए हैं, जबकि 03 (तीन) पद {OBC(WFF)-01 और SC(WFF)-02} उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण रिक्त रह गए हैं।