धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स की मेरिट में सरकारी स्कूल रैत कांगड़ा की अंकिता पुत्री कुशल कुमार टॉपर रही हैं।
द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतरी कांगड़ा की निर्दोष कुमारी पुत्री महेंद्र लाल दूसरे स्थान पर रही हैं। निर्दोष कुमारी लोधरगढ़ दुलारा सिहुंता चंबा की निवासी है। सरकारी स्कूल जलाड़ी हमीरपुर की ज्योति शर्मा पुत्री रवि शर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं।