हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के इंदिरा कॉलोनी में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की 649वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गुरु रविदास जी नौजवान सभा इकाई इंदिरा कॉलोनी के प्रधान छबीन भारती के नेतृत्व में 11 बजे झंडा रस्म की गई। इसके बाद एक बजे से लंगर का आयोजन किया गया। रागी जत्था इंदिरा कॉलोनी रमेश कुमार एंड पार्टी द्वारा संगत को निहाल किया गया।
गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रधान छबीन भारती ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं हमें समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर हमें समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु रविदास जी के भजन-कीर्तन किए। समारोह का आयोजन गुरु रविदास नौजबान सभा इंदिरा कॉलोनी द्वारा किया गया था। समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उप प्रधान सुखदेव सचिव सचिन भारती. मोहित भारती, दीपराज, संजू और नरेश कुमार आदि ने संगत को अपने शब्दों से निहाल किया।