Breaking News

  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें

हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 28 Jul,2026 3:06 pm


    मंडी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा सेवा क्षेत्र (हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर) में लगभग 400 पदों को भरा जाना है। इन पदों को भरने के लिए 3 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

    उन्होंने बताया कि 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए सीटीसी (11,000 रुपए इन-हेंड) तथा 3 माह सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत 14,000 रुपए इन-हेंड वेतन प्रदान किया जाएगा और होटल मैनेजमेंट/संबंधित ट्रेड के डिप्लोमा धारकों को 20,000 रुपए CTC (14,000 रुपए इन-हेंड) वेतन मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई एवं गुजरात स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी तथा आने-जाने का यात्रा व्यय (टिकट) भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर 03 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार), में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नंबर 01905-235508, तथा नियोक्ता के मोबाइल नंबर 88106-37785 पर संपर्क किया जा सकता है।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 





    हिमाचल पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 243 पद, विस्तृत विज्ञापन जारी 



    हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें



    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती, OMR शीट में कोई भी गोला नहीं किया काला तो लगेगी पेनल्टी 



    महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली भरेगी 200 पद, मंडी के सरकाघाट में होंगे इंटरव्यू 



     


    हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather