Breaking News

  • यूपी के भाई-बहन का कमाल : पान के पत्ते से बनाई चॉकलेट, लड्डू और कई तरह की मिठाई
  • अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से रोष : नूरपुर में सड़कों पर उतरे ट्रैक्टर चालक
  • नौकरी चाहिए तो पहुंचें देहरा, परवाणू की कंपनी लेने आ रही इंटरव्यू
  • HPRCA : TGT Medical के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित, ये हुए सफल
  • मंडी : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी
  • मंडी : आंगनबाड़ी-कम-पालना केंद्रों में भरे जाएंगे क्रेच सहायिका के पद, करें आवेदन
  • 8वीं, 10वीं व 12वीं पास को मिलेगी नौकरी : ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के भरे जा रहे पद
  • Kangra Job Alert : परवाणू की कंपनी में नौकरी, प्रोडक्शन ऑपरेटर भरे जा रहे पद
  • परीक्षा केंद्र देहरी कॉलेज से नूरपुर शिफ्ट किए जाने पर भड़के छात्र, सेंटर पहुंचना बड़ी चुनौती
  • HPBOSE : डीएलएड पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित

यूपी के भाई-बहन का कमाल : पान के पत्ते से बनाई चॉकलेट, लड्डू और कई तरह की मिठाई

ewn24 news choice of himachal 28 Mar,2026 9:57 pm


    शिमला। पान के पत्ते से बना मीठा पान आपने जरूर खाया होगा, लेकिन पान के पत्ते से बनी चॉकलेट, माउथ फ्रेशनर, गुलकंद, पान के लड्डू शायद ही आपने खाए होंगे। यह उत्पाद आपको पीटरहॉफ होटल में जीआई महोत्सव में मिल सकते है। 29 मार्च तक यह महोत्सव हो रहा है।


    8वीं, 10वीं व 12वीं पास को मिलेगी नौकरी : ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के भरे जा रहे पद  



    उत्तर प्रदेश के जिला बुदेलखंड के महोबा क्षेत्र के गांव मलकपुरा में एक भाई-बहन की जोड़ी ने इन सभी उत्पादों को तैयार करके अपना स्वरोजगार विकसित कर दिया है। वर्ष 2023 में अच्युत्यम आर्गेनिक एंड हर्बल कंपनी की स्थापना की गई। इसकी के तहत बीटलाईफ ब्रांड से महोबा देशावरी पान के पत्तों से अनेको उत्पादों को तैयार करके अपनी आर्थिकी कमा रहे है।


    नौकरी चाहिए तो पहुंचें देहरा, परवाणू की कंपनी लेने आ रही इंटरव्यू


    मयंकिता चौरसिया और चित्रांश चौरसिया दोनों भाई-बहन बीटलाईफ के तहत पान के पत्तों के उत्पादो को देशभर में बेच रहे हैं। मंयकिता चैरसिया ने एमए इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया और फिर पीएचडी में प्रवेश लिया था। वहीं भाई ने बीकॉम की है और डिप्लोमा इन न्यूट्रीशन हेल्थ भी किया है।

    इनका परिवार पान की खेती पुरखों से करता आ रहा है। इनके पिता राज कुमार चौरसिया समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष भी है। उन्होंने माहोबा देशावरी पान को जीआई टैग दिलवाने में लंबा संघर्ष किया है। जब केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में महोबा देशावरी पान को जीआई टैग दिया तो महोबा क्षेत्र के लोगों को एक अलग पहचान मिलना शुरू हो गई।


    ITI Shahpur में लघु रोजगार मेला, 255 विभिन्न पदों के लिए होंगे इंटरव्यू



    इसी बीच मयंकिता ने पीएचडी की पढ़ाई छोड़ कर महोबा देशावरी पान से बने उत्पादों को बनाने का फैसला लिया। परिवार ने मंयकिता का पूरा साथ दिया और भाई ने साथ में कारोबार करने मन बना लिया। वर्ष 2023 में पहली बार कंपनी ने अपने उत्पाद बनाए और फिर धीरे-धीरे नए उत्पाद बनाते रहे।

    इन्होंने पान चॉकलेट, पान शरबत, हनी मिश्री पान गुलकंद, मिश्री पान गुलकंद, पान बीरा, पान डेटस, चोको पान डेटस, लडडू प्रमुख तौर पर तैयार करना शुरू कर दिए। इनकी बिक्री दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी। मंयकिता ने बताया कि उत्तरप्रदेश में इस तरह के प्रोडेक्ट अभी तक कोई ओर नहीं बनाता है। हमारी कंपनी ने 50 से अधिक लोगों नियमित रोजगार दिया है।


    मंडी : आंगनबाड़ी-कम-पालना केंद्रों में भरे जाएंगे क्रेच सहायिका के पद, करें आवेदन  


    जीआई टैग मिलने से पहले पान के पत्ते की खेती 25 फीसदी तक थी, लेकिन अब यह खेती 35 फीसदी हो गई है। हमारा लक्ष्य इस खेती को 80 फीसदी तक पहुंचाना और अपने क्षेत्र के लोगों की आजिविका को सुदृढ़ करना है। अभी हमने पान के पत्ते से स्किन केयर प्रोडक्ट भी तैयार किए हैं, लेकिन अभी उनका पेटेंट कार्य चल रहा है।

    हम उन्हें जल्दी ही लांच करेंगे। हमारे प्रोडेक्ट इंस्टाग्राम आईडी Betelyfe के माध्यम से भी देश दुनिया में डिलीवर कर रहे हैं। महोबा देशावरी पान के पत्ते की उम्र कम होती है। इससे बनी चॉकलेट एक साल तक खाने योग्य रहती है। इसके अलावा अन्य उत्पादों की उम्र अलग-अलग है।


    मंडी : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी  


    उन्होंने कहा कि हमारे कार्य को 'राज्यपाल चल वैजयंती पुरस्कार' से राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने भी सम्मानित किया है। मैं इतिहास की छात्रा रही हूं। हमें अपनी सभ्यता संस्कृति को सहेजना चाहिए। मैं और मेरा परिवार इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। अब हमारे साथ क्षेत्र के अनेको लोग जुड़ गए है। हमारा क्षेत्र अब बदलने लगा है।

    चित्रांश चौरसिया ने कहा कि मैं बहन के साथ मदद करता हूं। देशभर में कहीं पर हमें प्रदर्शनियों में बुलाया जाता है तो हम साथ जाते है। हमारे उत्पादों को सभी सराहते हैं। सरकार के सहयोग से हम अपने कारोबार को बढ़ा पा रहे है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार स्टॉल लगाने आए है।

    महोबा पान

    उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित महोबा का देशावरी पान केवल एक कृषि उत्पाद नहीं, बल्कि 1000 साल पुरानी ऐतिहासिक विरासत है। चंदेल राजाओं के शासनकाल से शुरू हुई यह परंपरा आज भी महोबा की पहचान बनी हुई है। अपनी विशिष्ट खूबियों के कारण साल 2021 में इसे भारत सरकार द्वारा जीआई टैग (Geographical Indication) प्रदान किया गया है। महोबा का देशावरी पान आज भी बनारस और लखनऊ के बड़े नवाबों से लेकर आम जनता तक की पहली पसंद बना हुआ है।

    महोबा पान की अद्वितीय विशेषताएँ

    महोबा के देशावरी पान को पान की किस्मों में राजा माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कुरकुरापन (Crispiness) है। अन्य पानों के विपरीत, इसमें रेशा (Fiber) बिल्कुल नहीं होता, जिसके कारण यह मुंह में जाते ही घुल जाता है और पीछे कोई अवशेष नहीं छोड़ता। इसका स्वाद तीखा न होकर हल्का और मीठा होता है, जो इसे प्रीमियम पान की श्रेणी में रखता है।

    खेती की जटिल प्रक्रिया

    इस पान की खेती बहुत कठिन और नाजुक होती है। इसे उगाने के लिए 'बरेजा' नामक एक विशेष ढांचा तैयार किया जाता है, जो बांस और घास-फूस से ढका होता है। यह ढांचा कोमल लताओं को सीधी धूप, लू और पाले से बचाता है। इसके लिए एक विशिष्ट आर्द्रता (Humidity) और तापमान की आवश्यकता होती है, जिसे बनाए रखना किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।

    स्वास्थ्य और सांस्कृतिक महत्व

    आयुर्वेद में महोबा पान को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, मुख की दुर्गंध दूर करता है और वात-पित्त-कफ के संतुलन में सहायक होता है। भारतीय संस्कृति में मेहमानों का स्वागत हो या पूजा-अनुष्ठान, महोबा का पान हमेशा सम्मान का प्रतीक रहा है।

    Kangra Job Alert : परवाणू की कंपनी में नौकरी, प्रोडक्शन ऑपरेटर भरे जा रहे पद  


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    HPRCA : TGT Medical के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित, ये हुए सफल



    हिमाचल पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर के 50 पदों पर होगी भर्ती, B-1 टेस्ट होगा आयोजित



    परीक्षा केंद्र देहरी कॉलेज से नूरपुर शिफ्ट किए जाने पर भड़के छात्र, सेंटर पहुंचना बड़ी चुनौती 



    कांगड़ा जिला में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं  



    एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल चयन परीक्षा-2026 का आयोजन 29 मार्च को 



    31 मार्च से पहले बनवा लें HRTC हिम बस कार्ड, नवीनीकरण के लगेंगे 177 रुपए  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather