Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में तालाब में नहाने उतरी बच्ची डूबी

चामुंडा मंदिर में सफाई का काम करता है दंपति

चामुंडा। कांगड़ा जिला स्थित श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में दुखद हादसा पेश आया है। शुक्रवार को एक 6 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बच्ची की पहचान 6 वर्षीय रिया पुत्री अजय कुमार निवासी अमृतसर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनों से अजय कुमार अपने परिवार के साथ यहां ठहरा हुआ था जोकि चामुंडा मंदिर में सफाई का काम कर रहा था।

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

 

शुक्रवार दोपहर के बाद दंपति सफाई के काम में जुटा हुआ था जबकि उनकी बेटी रिया तालाब में नहाने चली गई। रिया को तैरना नहीं आता था जिस कारण वह तालाब में डूब गई। आवाज सुनकर कुछ लोगों ने शोर मचाया।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

 

बच्ची को तुरंत तालाब से निकालकर पीएचसी बड़ोई ले जाया गया, जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया लेकिन परिवारिक सदस्य उसे डाढ में स्थित निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी भागमल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

 

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *