Breaking News

  • हमीरपुर में रोजगार मेला : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए भर्ती, फ्री बस और यूनिफॉर्म की सुविधा
  • फतेहपुर : खटियाड़ में इंडेन गैस सप्लाई पर हंगामा : दो माह बाद रात 8 बजे पहुंची गाड़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप
  • HPBOSE ने 12वीं की अंतिम मेरिट सूची की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते चेक
  • नूरपुर के पास जाच्छ में निजी बस और स्कूटी में टक्कर, 22 वर्षीय युवक की गई जान
  • नूरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : खड़गे से जातीय भेदभाव के आरोप पर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • प्रागपुर में नक्की खड्ड के उफान से बड़ा हादसा : पानी के तेज बहाव में बही कार
  • रोजगार का बेहतरीन अवसर : ITI मंडी में लगेगा पूल कैंपस, श्रीराम पिस्टन्स में अप्रेंटिसशिप का मौका
  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी

शिमला : भाजपा कार्यालय में जयराम ठाकुर व राजीव बिंदल ने फहराया तिरंगा

ewn24 news choice of himachal 15 Aug,2024 8:48 pm

    प्रदेश और देश वासियों को दी बधाई

    शिमला। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में तिरंगा फहराया। 

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराने के लिए बधाई दी। 

    भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में तिरंगा फहराने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन और यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया, इसे आज देश की आवश्यकता बताया है। 

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी है वह उन सभी को नमन करते हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के विकास को रास्ता दिखाया है। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राज्य सरकारों और नागरिकों से अपने कर्तव्य के निर्वहन का आह्वान किया है।  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather