HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
ewn24news choice of himachal 20 Oct,2023 5:14 am
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) नई लगेज पॉलिसी लाया है। अब बिना सवारी भी सामान ले जाया जा सकता है। पूर्व में परिचालक बिना सवारी के कोई भी सामान नहीं ले जा सकता था।
नई लगेज नीति में कोई भी आम व्यक्ति अपना सामान परिचालक के माध्यम से भेज सकता है। सवारी के द्वारा सामान ले जाने के किराए में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
यदि बस में सामान ले जाने का स्थान उपलब्ध है तो कंडक्टर सामान ले जाने से मना नहीं कर सकता है। फिर भी यदि परिचालक मना करता है तो मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर शिकायत की जा सकती है।
नई लगेज नीति से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने सितंबर, 2023 माह में 81 लाख रुपए की आय प्राप्त की है, जोकि पिछले वर्ष सितंबर, 2022 माह में 65 लाख रुपए थी।