Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

शिमला पहुंची देवभूमि सवर्ण संगठन की पदयात्रा, धर्मशाला से हुई थी शुरू

ewn24news choice of himachal 10 Mar,2023 10:20 pm

    जातिगत आरक्षण और जातिय भेदभाव के खिलाफ छेड़ी है मुहिम

    शिमला। जातिगत आरक्षण और समाज में जाति के आधार पर हो रहे भेदभाव को लेकर देवभूमि सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता 22 दिन से एक मशाल यात्रा निकाल रहे हैं। धर्मशाला से शुरू होकर यह पदयात्रा दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद आज शिमला पहुंची।शिमला में संगठन के कार्यकर्ता पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलने सचिवालय पहुंचे।
    धर्मशाला में इंटर यूनिवर्सिटी वुमन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज

    देवभूमि सवर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि देश में जाति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था की गई है, जोकि सही नहीं है। आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर होनी चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे रह रहे सवर्णो को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

    मदन ठाकुर का कहना है कि अपने इस विचार को समाज में लोगों तक और नेताओं तक पहुंचाने के लिए संगठन पिछले 22 दिन से पदयात्रा कर रहा है। इसी कड़ी में धर्मशाला से दिल्ली तक मशाल यात्रा लेकर गए थे और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। अब हिमाचल में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों व विधायकों तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
    जसूर में फोरलेन निर्माण कार्य व्यापारियों के लिए बना परेशानी, उठाई ये मांगें

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा  स्कूलों में बच्चों की वर्दी को लेकर जारी सरकारी आदेश भी जातिय व्यवस्था पर आधारित हैं, इसलिए इसका लाभ जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात को  भी सरकार व विधायकों से उठाएंगे।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather