CBSE 12th Result : बेटियां फिर सिकंदर, लड़कों को पछाड़ा, टॉप में त्रिवेंद्रम
विजयवाड़ा रीजन दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 87.98 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले पास प्रतिशतता में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
CBSE 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों की पास प्रतिशतता 91.52 फीसदी रही है। वहीं, लड़कों की 85.12 फीसदी है। लड़कियों ने लड़कों से 6.40 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।
CBSE 12वीं के रिजल्ट में त्रिवेंद्रम रिजन ने 99.91 फीसदी पास प्रतिशतता के साथ टॉप किया है। इसके बाद 99.04 फीसदी के साथ विजयवाड़ा है। तीसरे नंबर पर 98.47 फीसदी के साथ चेन्नई है।
बेंगलुरु चौथे, दिल्ली वेस्ट 5वें और दिल्ली ईस्ट 6वें स्थान पर है। चंडीगढ़ रीजन 7वें और पंचकूला 8वें स्थान पर रहा है। पुणे 9वें, अजमेर 10वें, देहरादून 11वें, पटना 12वें, भुवनेश्वर 13वें, भोपाल 14वें, गुवाहटी 15वें, नोएडा 16वें और प्रयागराज 17वें स्थान पर रहा है।