Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

डीडीएम नाबार्ड ने किया ढिंगरी मशरूम प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 1:55 am

    अधवाणी पंचायत के जीजल गांव में महिलाओं से मिले

    अधवाणी। देहरा विकास खंड के अंतर्गत अधवाणी पंचायत के जीजल गांव में स्वयं सहायता समूहों की लगभग 30 महिलाओं के लिए ढिंगरी मशरूम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चला हुआ है। प्रशिक्षण 2 मार्च से शुरू हुआ और ये 16 मार्च तक चेलगा।

    सोमवार को जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धर्मशाला अरूण खन्ना ने प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण किया व प्रशिक्षण में भाग ले रही सभी महिलाओं से प्रशिक्षण संबंधित पूछताछ की। इस दौरान महिलाओं ने प्रैक्टिकल कार्य भी करके दिखाया।
    कांग्रेस विधायक ने सुक्खू को लेकर कही बड़ी बात : प्रशासनिक पकड़ में लगेगा वक्त

    सभी महिलाओं ने बारी-बारी से अब तक हुए प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं ने बताया कि उनके प्रशिक्षक प्रवीण शर्मा ने उन्हें बहुत ही अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया है। प्रशिक्षण के पश्चात वे इस मशरूम का उत्पादन आसानी से कर सकती हैं। महिलाओं ने बिक्री करने में समस्या के बारे में कहा।

    इस पर डीडीएम नाबार्ड ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप मशरूम का उत्पादन कीजिए बिक्री की चिंता ना करें। बिक्री व्यवस्था में नाबार्ड, सवेरा संस्थान व प्रशिक्षक प्रवीण शर्मा द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा। डीडीएम नाबार्ड ने महिलाओं से बातचीत कर प्रशिक्षण संबंधि संतुष्टि जताई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    वायुसेना में होगी महिला-पुरुष अग्निवीरों की भर्ती, इस तारीख से होंगे आवेदन


    धर्मशाला : अतिक्रमण पर चलेगा नगर निगम का डंडा, दुकानदारों को दी गई हिदायत

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather