Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

कांग्रेस विधायक ने सुक्खू को लेकर कही बड़ी बात : प्रशासनिक पकड़ में लगेगा वक्त

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 1:24 am

    रवि ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर जताई है नाराजगी

    शिमला। अधिकारियों के तबादलों से नाराज चल रहे लाहौल-स्पीति के कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी और अब मुख्यमंत्री को ही निशाने पर ले लिया है। रवि ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और वह सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बन गए हैं ऐसे में शायद सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में थोड़ा समय लगता है।

    यही नहीं रवि ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता है वैसे ही शायद इनको थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने इससे पहले अपनी शिकायतों को लेकर प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है।
    शिमला : डिनोटिफाई के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में एसडीएम बीडीओ से लेकर कई पद खाली पढ़े हुए हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि कोई अधिकारी जब तक ज्वाइन नहीं कर लेता तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए।
    वायुसेना में होगी महिला-पुरुष अग्निवीरों की भर्ती, इस तारीख से होंगे आवेदन

    वहीं, सीएम को लेकर दिए बयान को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार की स्थिति स्थिर नहीं है, जिस प्रकार से इस सरकार के विधायक अपनी सरकार के विरुद्ध भी बोल रहे चीज़े ठीक नहीं लग रही।
    शिमला: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, JPC की उठाई मांग


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather