Breaking News

  • नूरपुर में चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
  • हिमाचल कैबिनेट बैठक : नौकरियों का खुला पिटारा, 1000 रोगी मित्र और कांस्टेबल के भरे जाएंगे 800 पद
  • Job Alert : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, अच्छी सैलरी, कांगड़ा में इस दिन होंगे इंटरव्यू
  • पटियालकर के वीर सपूत शहीद पायलट नमांश स्याल को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • ब्यास व्यू मॉडल स्कूल बग्गी का वार्षिक समारोह, पवन हाउस का रहा दबदबा
  • नूरपुर : दो सप्ताह से चक्की रेलवे पुल तैयार, अब ट्रायल का इंतजार
  • नशा तस्करों पर गहरी चोट, मोहटली में एक घर से चिट्टा बरामद
  • डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के लिए आय सीमा अब 12 लाख रुपए
  • कंदरौर में नशे के खिलाफ अलख जगाने दौड़े युवा, मंत्री राजेश धर्माणी ने सराहा प्रयास
  • श्री नैना देवी जी : सड़कों की हालत खराब - जल्द करवाई जाए मरम्मत

कांगड़ा: श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी, मिलेगी यह जानकारी

ewn24news choice of himachal 20 Jan,2023 10:39 pm

    मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व आदि का है ब्यौरा

    धर्मशाला। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी किया। उन्होंने बताया कि श्री चामुंडा मंदिर देशभर के लोगों की आस्था से जुड़ा है और हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए यहां आते हैं। आस्था का बड़ा केंद्र होने के कारण लोगों की रुचि मंदिर से जुड़े प्रमुख दिनों और उत्सवों में सदैव रहती है।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

     

    उन्होंने कहा कि मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहारों की जानकारी भक्तों को मंदिर के कैलेंडर के माध्यम से मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा मंदिर की परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले उत्सवों को कैलेंडर में विशेष तौर से अंकित किया गया है। इसके माध्यम से भक्त मंदिर से जुड़े प्रमुख मेलों और उत्सवों की तिथि जान पाएंगे और तदानुसार अपनी यात्रा प्लान कर पाएंगे।
    हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

    उन्होंने कहा कि मंदिर में नवरात्र और अन्य धार्मिक त्योहार बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं। देश-विदेश के हजारों भक्त प्रतिवर्ष इन त्योहारों के समय श्री चामुंडा देवी के दर्शन करने आते हैं। साथ ही इन उत्सवों में शामिल होकर लोक परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले इन त्योहारों की जीवंतता और उपासना पद्धति से रूबरू भी होते हैं।
    हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

    उन्होंने बताया कि वर्षभर में कौन से त्योहार कब मनाए जाएंगे, भक्तों को इसकी जानकारी देने के लिए यह आकर्षक कैंलेंडर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में चैत्र नवरात्र 22 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 9) से 30 मार्च वीरवार (चैत्र प्रविष्टे 17 ) तक मनाए जाएंगे। जिसमें श्री दुर्गाष्टमी 29 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 16) तथा श्रीरामनवमी 30 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 17) को होगी। वहीं श्रावण अष्टमी मेला 17 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 1) से 25 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 9) तक श्री चामुंडा मंदिर में चलेंगे।
    WFI और महिला पहलवान मामला-कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

     

    उन्होंने बताया कि आश्विन नवरात्र 15 अक्तूबर (आश्विन प्रविष्टे 29) से 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) तक मनाए जाएंगे। जिस दौरान श्री दुर्गाष्टमी 22 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 6) तथा विजयदशमी 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) को रहेगी। साथ ही श्री चामुंडा मंदिर में 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।
    SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

     

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, सहायक आयुक्त मंदिर तथा एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सहायक नियंत्रक तिलक राज चौधरी तथा कुलदीप अवस्थी उपस्थित रहे।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather