Breaking News

  • HPBose ने SOS पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम किया घोषित
  • नादौन में ब्यास नदी पर 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा रिवर फ्रंट
  • धर्मशाला में नाबार्ड की कार्यशाला, ENGAGE पोर्टल की दी जानकारी
  • कांगड़ा जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, पर बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
  • इम्पोर्ट परमिट के बिना मछली की बिक्री पर जुर्माना, 4 मामलों में वसूला जुर्माना
  • हिमाचल में शिक्षा विभाग करेगा सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया
  • मंडी में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी, SDM रहीं मुख्यातिथि
  • पहल : कांगड़ा एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज के बीच HRTC की टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू
  • नूरपुर के तहत घर में सोने के गहने आदि चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद
  • चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर बैन

ऊना : स्कूलों की टाइमिंग में किया गया बदलाव, ये होगी नई समय सारिणी

ewn24news choice of himachal 06 Jan,2023 6:21 pm

    तापमान में भारी गिरावट को ध्यान में रखते आदेश जारी

    ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में तापमान में भारी गिरावट को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। डीसी ऊना राघव शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं जो 6 जनवरी यानी आज से लागू हो गए हैं।

    जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन

    राघव शर्मा ने कि यह आदेश स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। अभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुल रहे थे। राघव शर्मा ने कहा कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा और लंच ब्रेक के समय को कम कर पूरी की जाएगी। यह आदेश जिले के सरकारी तथा प्राइवेट क्षेत्र के सभी मिडिल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 31 जनवरी तक लागू होंगे।
    इन सेवानिवृत्त कर्मियों का दर्द-पूर्व सरकार ने बनाया बेवकूफ, सुक्खू सरकार से आस

    इससे पहले मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट और बढ़ती धुंध के चलते डीसी राघव शर्मा ने 24 दिसंबर को प्राइमरी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव के आदेश जारी किए थे। जो 26 दिसंबर से लागू हुए थे। अब डीसी ने डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन की सिफारिश पर मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की समय सारिणी में भी बदलाव कर दिया है। गौर हो कि मैदानी इलाकों में भारी धुंध के चलते स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर भी खतरा बना रहता है। धुंध के कारण सड़क हादसे भी बढ़ जाते हैं।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather