Breaking News

  • हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से हटेगा 'जाति' का कॉलम
  • शिमला : पब्बर नदी में नहाने उतरे दो दोस्त गहरे पानी में डूबे, बुझ गए दो घरों के चिराग
  • रेवेन्यू रिकॉर्ड में बंगाली के स्थान पर बंगाला दर्ज, नहीं बन रहे SC सर्टिफिकेट, क्या मामला-पढ़ें खबर
  • हिमाचल : शिमला, सोलन व सिरमौर सहित 5 जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की तर्ज पर होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती
  • गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में जागरूकता रैली, HPVHA ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
  • विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HAS, BDO और तहसीलदार समेत 22 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल
  • ज्वालामुखी कॉलेज में नशा, TB व HIV के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, मतियाल में लगा विशेष शिविर
  • पौंग बांध विस्थापितों के बच्चों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की उच्च शिक्षा सहायता, जानें कैसे करें आवेदन

ICICI Bank में Relationship Manager के पदों पर भर्ती, 3.12 लाख का पैकेज, 10 अगस्त को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 09 Aug,2026 9:12 am



    मंडी। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय, मंडी द्वारा ICICI Bank (NIIT IFBI) के माध्यम से 'रिलेशनशिप मैनेजर' (Relationship Manager) के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।


    Job Breaking : किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर होगी भर्ती, भोरंज में होंगे साक्षात्कार



    चयनित उम्मीदवारों को ICICI बैंक में direct employment (प्रत्यक्ष रोजगार) दिया जाएगा तथा NIIT द्वारा स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया, आवेदन या प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। वार्षिक वेतन लगभग 3.12 रुपए लाख रहेगा।


    Job Alert : हमीरपुर में लगेगा मिनी रोजगार मेला, 90 पदों पर होगी भर्ती-7 अगस्त को पहुंचें  



    पात्रता एवं मापदंड


    शैक्षणिक योग्यता : किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ नियमित (Regular) स्नातक (Graduation)।

    अपात्र श्रेणी: इंजीनियरिंग स्नातक, डिप्लोमा इंजीनियर, CA या MBA उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं हैं।

    अनुभव: फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

    आयु सीमा: 20 से 25 वर्ष।

    अन्य शर्तें: अच्छे संचार कौशल (Communication Skills) आवश्यक हैं। अभ्यर्थी का कोई निकट संबंधी ICICI बैंक में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

    तैनाती स्थल: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जिला मंडी व आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी।


    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, आयु सीमा में छूट के बाद HPPSC की भी बड़ी राहत-पढ़ें खबर



    साक्षात्कार का समय एवं स्थान


    तिथि: 10 अगस्त 2026

    समय: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

    स्थान: जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार)


    मौत के मुहाने पर सेल्फी : सुजानपुर में पहाड़ी से नीचे खिसकी युवती, बीच में अटकी सांसें, फिर यूं बची जान 


    इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होना होगा:


    मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्व-प्रमाणित (self-attested) प्रतियां

    आधार कार्ड

    रोजगार पंजीकरण कार्ड (EEMIS पोर्टल पर पंजीकृत)

    हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र

    2 नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो

    विशेष नोट: आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है या समाप्त हो गया है, वे EEMIS Portal पर ऑनलाइन नया पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।

    अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:


    जिला रोजगार कार्यालय, मंडी: 01905–235508

    नियोक्ता मोबाइल नंबर: 98550–54828

    ICICI-Bank-JOB-2.jpg 163.23 KB


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather