शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 8, 9 और 10 जून, 2026 को हिमाचल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
11 और 12 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
अपडेट के अनुसार 11 जून को चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में एक दो स्थानों पर आंधी/बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
वहीं, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है। 12 जून को कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी है और किन्नौर, सिरमौर को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है। तापमान की बात करें तो रविवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।