Breaking News

  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR

ewn24 news choice of himachal 24 Sep,2026 1:32 pm



    धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने विदेशी नागरिकों के ठहरने से संबंधित नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

    इसी कड़ी में 23 सितंबर 2026 को पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले एक गेस्ट हाउस और एक होमस्टे के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। 

    इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई


    जांच के दौरान पाया गया कि निम्नलिखित आवास प्रदाताओं द्वारा विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना देने के लिए अनिवार्य C-Form ऑनलाइन नहीं भरा गया था -

    PAL GUEST HOUSE, धर्मकोट

    MANJEET HOMESTAY, अपर भागसूनाग


    इस मामले में पुलिस थाना मैक्लोडगंज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 और 23 सितंबर 2026 को संबंधित मालिकों के खिलाफ 'Immigration and Foreigners Act, 2025' के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

    पुलिस प्रशासन की कड़ी चेतावनी और अपील


    कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और नियमों की अनुपालना को लेकर चलाया जा रहा यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

    जिला पुलिस ने सभी होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे और अन्य आवास प्रदाताओं को आगाह किया है कि विदेशी मेहमानों के ठहरने पर उनके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों का उचित रिकॉर्ड रखें। इसके साथ ही, निर्धारित प्रक्रिया के तहत 24 घंटों के भीतर C-Form ऑनलाइन भरना अनिवार्य है।

    प्रशासन ने सभी स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि वे वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें। ऐसा न करने या C-Form व आवश्यक रिकॉर्ड का रख-रखाव न मिलने पर भविष्य में भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather