Breaking News

  • HPRCA Recruitment 2026 : लैब टैक्निशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, दोबारा खुलेगा आवेदन पोर्टल
  • हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें डिटेल
  • बड़ा फैसला : हिमाचल में मौसम खराब होने पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ को भी मिलेगी छुट्टी
  • नूरपुर : नई परिषद को मिली 80 लाख के बिजली बिल की विरासत, भुगतान न हुआ तो बंद होंगी स्ट्रीट लाइटें
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं : भतीजी की विदाई के बाद 100 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति
  • स्टाफ नर्स की बैचवाइज भर्ती : भरे जाएंगे 71 पद, 24 जुलाई तक करवाएं पंजीकरण
  • युवाओं के लिए खुशखबरी : दुबई और मॉरीशस में चमकेगी किस्मत, बंपर पदों पर भर्ती और शानदार सैलरी
  • कांगड़ा में दर्दनाक हादसा : दौलतपुर के पास स्किड हुई बाइक, बैंक कर्मचारी की गई जान
  • हिमाचल पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 243 पद, विस्तृत विज्ञापन जारी
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती, OMR शीट में कोई भी गोला नहीं किया काला तो लगेगी पेनल्टी

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 10 Jul,2026 7:26 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 

    राज्य सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर मुहर लगाते हुए 17 आईएएस (IAS) और 22 एचएएस (HAS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े फेरबदल से जुड़े आधिकारिक आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किए गए हैं।

    नोटिफिकेशन के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। उनके पास रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले आरडी नजीम को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और सतर्कता व एमपीपी, पावर एंड एनसीईएस लगाया गया है। वे कमलेश कुमार पंत और राकेश कंवर को इन पदों के पदभार मुक्त करेंगे। 

    देवेश कुमार को वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग


    प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार अब प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और 20-सूत्रीय कार्यक्रम) के तौर पर काम करेंगे। वह  प्रधान सचिव पशुपालन का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे और इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से आशीष सिंघमार को मुक्त करेंगे। साथ ही वह प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे। 

    प्रधान सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एम सुधा देवी अब प्रधान सचिव वन और उद्योग का पद संभालेंगी। वह  कमलेश कुमार पंत इस पद के प्रभार से मुक्त करेंगी। सुधा देवी प्रधान सचिव कार्मिक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालना जारी रखेंगी। सचिव श्रम और रोजगार, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, मत्स्य पालन और वाईएसएस प्रियंका बसु इंग्टी अब  सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

    आशीष सिंघमार को इस विभाग का अतिरिक्त कार्यभार 


    डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंघमार अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। सिंघमार पहले से ही एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय मामले विभाग, जीएडी, पशुपालन विभाग और मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। 

    डॉ. यूनुस अब सचिव राज्य कर एवं आबकारी


    निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस को अब सचिव राज्य कर एवं आबकारी लगाया गया है। मंडलीय आयुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को सचिव पर्यटन और नागरिक उड्डयन के पद पर नियुक्त किया गया है। सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास अमरजीत सिंह सचिव गृह का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। अब सचिव शहरी विकास का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव-सह-विशेष सचिव विवेक भाटिया पर्यटन और सीए निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, अब उद्योग निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

    राकेश कुमार प्रजापति को पर्यटन व नागरिक उड्डयन


    निदेशक ऊर्जा राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन के पद पर नियुक्त किया गया है। वे विवेक भाटिया को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा को आयुक्त राज्य कर और उत्पाद शुल्क नियुक्त किया गया है। निदेशक मत्स्य पालन विवेक चंदेल को आयुक्त नगर निगम बद्दी लगाया है। वे सोनाक्षी सिंह तोमर को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। डॉ. मधु चौधरी को विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, शिमला के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

    ओम कांत ठाकुर निदेशक मत्स्य पालन, गुरसिमर सिंह निदेशक तकनीकी शिक्षा


    ओम कांत ठाकुर, जिन्हें प्रबंध निदेशक राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के पद पर तैनात करने का आदेश था, उन्हें अब निदेशक-सह-वार्डन, मत्स्य पालन नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार गर्ग को प्रबंध निदेशक राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड नियुक्त किया गया है। गुरसिमर सिंह को सामान्य उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर  नियुक्त किया गया है। वे कौशल विकास निगम सुंदरनगर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

    इन एचएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


    मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को शिमला नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। एमसी शिमला आयुक्त भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम  नियुक्त किया गया है। ज्ञान सागर नेगी को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रोटोकॉल शिमला  नियुक्त किया गया है। एकता कप्टा को अब अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सिरमौर लगाया है। ज्योति राणा को रजिस्ट्रार एचपीयू शिमला शिमला नियुक्त किया गया है। डॉ. लायक राम वर्मा को प्रबंध निदेशक हिमफेड शिमला नियुक्त किया गया है। शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग नियुक्त किया है।  विकास शुक्ला को हमीरपुर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे राम प्रसाद की जगह लेंगे, जिन्हें आगे की पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सनी शर्मा को अब एसडीओ (सिविल) शिमला शहरी नियुक्त किया गया है। विश्रुत भारती को अब राज्य एससी आयोग ऊना का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे विनय मोदी से यह अतिरिक्त प्रभार लेंगे। योगेश चौहान को अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान नियुक्त किया गया है। वे सचिव राज्य खाद्य आयोग के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। डॉ. पूनम को अतिरिक्त निदेशक डॉ. वाईएस परमार सरकारी मेडिकल कॉलेज नाहन नियुक्त किया गया है।

    संजय को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव का जिम्मा, कई उपमंडल अधिकारी भी बदले


    तैनाती का इंतजार कर रहे संजय को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वे राजीव कुमार को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। विश्व मोहन देव चौहान को एसडीओ (सिविल) कुपवी लगाया गया है।  मुनीष कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के पद पर तैनाती दी गई है।  ओशिन को संयुक्त निदेशक आयुष के पद पर नियुक्त किया गया है। वे डॉ. अमित गुलेरिया की जगह लेंगी, जिन्हें अगली पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। मोहन लाल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला के पद पर तैनाती दी गई है।  कपिल तोमर को संयुक्त निदेशक युवा सेवा और खेल तैनात किया है। राज कुमार-2 को एसडीओ(सिविल) बिलासपुर लगाया है। पद्मा छोडोन को उपमंडल अधिकारी (सिविल) उदयपुर लगाया गया है।  नीरजा शर्मा को उपमंडल अधिकारी (सिविल) सोलन, अलीशा चौहान उपमंडल अधिकारी (सिविल) करसोग लगाया है। उन्होंने गौरव महाजन की जगह ली है, जिन्हें अपनी अगली पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।


    स्टाफ नर्स की बैचवाइज भर्ती : भरे जाएंगे 71 पद, 24 जुलाई तक करवाएं पंजीकरण 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती शुरू- ये लास्ट डेट 



    मंडी में रोजगार का अवसर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर सीधी भर्ती 



    कांगड़ा में 73 लाख की महाचोरी का पर्दाफाश : झाड़ियों से निकला 50 तोले सोना और 200 ग्राम चांदी 




    हरिपुर तेरी कहानी, गुलेर की थी राजधानी, बसती थी शान निराली, आज सुनसान किले और द्वार  



    हिमाचल और यूपी के 33 युवा दुबई में चमकाएंगे अपना भविष्य, 15-16 जुलाई को होंगे रवाना  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather