धर्मशाला। कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पुरुषों के 150 पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं तथा इसके ऊपर रखी गई है और आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रुपए 18 से 23 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इंटरव्यू के समय अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 09 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा में, 10 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में, 11 फरवरी को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में, 12 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय इन्दौरा में, 13 फरवरी 2026 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर कम्पनी के समक्ष इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।
विभागीय साइट पर इंटरव्यू काब्योरा अपलोड कर दिया गया है। आवेदक इंटरव्यू में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही इंटरव्यू में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 83518-90071 पर संपर्क कर सकते हैं।