Breaking News

  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी

10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद

ewn24 news choice of himachal 05 Sep,2026 11:13 am


    7 सितंबर को होंगे साक्षात्कार


    हमीरपुर। दसवीं पास व फेल युवाओं के लिए नौकरी का मौका एक बार फिर आ गया है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती की जानी है।

    इन पदों के लिए 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। 

    दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। 

    चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा।  

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather