Breaking News

  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली

हिमाचल में चढ़ा पारा, अभी सताएगी लू- इस दिन राहत की उम्मीद

ewn24 news choice of himachal 26 May,2024 4:12 pm

    ऊना का पारा 43 डिग्री पहुंचा

    शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। न्यूनतम तापमान में तो कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर हैं। 25 मई को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, आज कुकुमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। 


    धारटू खाड़ी हादसा : पीएम मोदी की रैली में गई थी बस, 100 फीट गहरी खाई में गिरी



    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 26 मई की अपडेट के अनुसार 30 मई तक लू चलने की संभावना है। हालांकि, 30 मई को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 31 मई से लू से राहत मिलने की उम्मीद है। 31 मई को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। 1 जून को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 और 1 जून के लिए एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

    DELEd प्रवेश परीक्षा को लेकर अपडेट : इन अभ्यर्थियों के आवेदन हुए रद्द



    हिमाचल में मई माह में अब तक बारिश की बात करें तो सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। बिलासपुर में 92, चंबा में 74, हमीरपुर में 86, कांगड़ा में 69, किन्नौर में 91, कुल्लू में 55, लाहौल स्पीति में 78, मंडी में 38, शिमला में 81, सिरमौर में 63, सोलन में 79 और ऊना में 66 फीसदी सामान्य से कम बारिश हुई है।  




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather