Breaking News

  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू
  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती : जरूर करवा लें पंजीकरण
  • मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा
  • रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू
  • 10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू
  • कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित
  • नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार
  • HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें
  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार

HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, जानें कब होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ewn24 news choice of himachal 02 Sep,2026 1:21 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों को पोस्ट कोड-26009 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

    यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों के लिए 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

    इस परीक्षा में उत्तीर्ण 105 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसका शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी।

    उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

    सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather