कांगड़ा। रोजगार की तलाश करने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। सूर्या रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, धर्मशाला की ओर से हाउसकीपिंग और वेटर्स के पदों पर पुरुषों और महिलाओं की भर्ती के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) का आयोजन किया जा रहा है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि कुल 10 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आगामी 23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे ज़िला रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
इस रोजगार मेले में 10वीं पास और 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। कंपनी के नियमानुसार चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह वेतन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
इन्टरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अद्यतन बायोडाटा (रेज्यूमे) और यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र की कॉपी लाना अनिवार्य रहेगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण विवरण विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है।
रोज़गार विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने से पहले सभी आवेदकों का विभागीय पोर्टल https://eemis.hp.nic.in पर लॉगिन करके सूर्या रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
आवेदक अपनी ईमेल आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।